never miss a good movie.

Subscribe (RSS)
intermission header image 2

एक झलक : ‘God Tussi Great Ho’!

August 15th, 2008 · 1 Comment

शुभ

स्वतंत्रता

दिवस!

आज ब्लाँग पोस्ट हिन्दी में हो जाए।

आप जब किसी दुविधा में फंस जातें हैं, या फिर आपका कुछ काम नहीं हो, तब आप किसे कोसते हैं? बेशक भगवानजी को !

एक झलक : 'God Tussi Great Ho'!

कुछ इसी अंदाज में, अरुण प्रजापति अपने गलत वक्त में भगवानजी से गुस्से में बात करता हैं| किंतु जब भगवानजी उसके संकंटों को दुर करने स्वयं प्रकट हो जातें ह, तब वह खुद ही चौंक जाता हैं| बातचीत के दौरान अरुण भगवान से बहुत कुछ कह जाता हैं| उसे लगता हैं की धरती पर इतना दु:ख होने के बावजुद भगवान कुछ तकलीफ दुर नहीं करते, बल्की सिर्फ उपर बैठ मजा लेतें हैं| तब भगवान अपनी सब ताकत अरुण को दे कर, सात दिन तक उसे उनके काम का जिम्मा संभालने की चुनौति देते हैं|

एक झलक : 'God Tussi Great Ho'!

चुनौति स्वीकार कर, भगवान बनकर जिने का मजा लुटते हुए अरुण बहुत कुछ कर जाता हैं| अपनी प्रेयसी आलिया को पटाने के लिए भी अरुण अदभुत ताकत का इस्तिमाल करता हैं|भगवान का काम कितना कठीन होता हैं और आम आदमी अगर भगवान बन जाये, तो क्या हलबली मच सकती हैं इसी विचार पर आधारित आ रहीं हैं, अमिताभ बच्चन व सलमान खान की नयी फिल्म “God Tussi Great ho”.

एक झलक : 'God Tussi Great Ho'!

भगवान का किर्दार निभा रहे हैं अमिताभ बच्चन,सलमान खान बनेंगे अरुण| इस फिल्म में प्रियांका चोप्रा आलिया के रोल में और सोहेल खान भी भुमिका करते नज़र आऐंगे| १५ अगस्त से आ रही हैं, सभी सिनेमा घरों में| देखिएगा जरुर “गॉड तुस्सी ग्रेट हो!”


I use Lipikaar. www.lipikaar.com

Tags: movies · bollywood · preview · amitabh bachchan · salmaan khan · Post Author: Pranam · Priyanka Chopra · Sohail Khan · God Tussi Great Ho

1 response so far ↓

  • 1 avani // Aug 29, 2008 at 2:01 pm

    it was a good movie salman was the only thing good about it

Leave a Comment